दिल्ली में रामनवमी पर शुरू होगा ऑड-ईवन

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2016 (18:18 IST)
नई दिल्ली। ऑड-ईवन फॉर्मूले को रामनवमी के दिन से शुरू करने को लेकर धर्मयुद्ध छि़ड़ गया है। विश्व हिंदू परिषद के  नेता विनोद बंसल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को इसे रामनवमी के दिन से लागू न करने की अपील की है लेकिन सरकार ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि ऑड इवन फॉर्मूला 15 अप्रैल से ही लागू किया जाएगा। विनोद बंसल का कहना है कि राम नवमी के दिन शोभा यात्रा निकाली जाती है और इसमें गाड़िया भी शामिल होती हैं। ऐसे में इससे लोगों को परेशानी होगी। विनोद बंसल ने कहा कि शोभा यात्रा को निकलने से कोई नहीं रोक सकता।
 
गौरतलब है कि बुधवार को केजरीवाल ने दिल्ली के मोती बाग के सर्वोदय कन्या विद्यालय में बच्चों को शपथ दिलाते हुए दिल्ली में फिर से शुरू होने वाले ऑड ईवन फॉर्मूले के बारे में समझाया था। वहीं प्रदूषण रोकने के लिए  बच्चों से  ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील भी की।
 
बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू होने जा रहे सम-विषम योजना के दूसरे चरण के दिशा-निर्देशों की शनिवार को घोषणा की थी। केजरीवाल ने बताया था कि महिलाओं और वर्दीधारी स्कूली विद्यार्थियों को ले जा रहे वाहनों को इस योजना से छूट दी जाएगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सर की क्लास! विद्यार्थी खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें

कैसे आप को दिल्ली से बेदखल किया कांग्रेस ने, 4 पॉइंट में समझिए

UP: संपत्ति विवाद में बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या

Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी ने किया स्वागत

Gujarat: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से 3 लोगों की मौत