योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने बनाई नई पार्टी 'स्वराज इंडिया'

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (07:37 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हुए योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण गुट ने 'स्वराज इंडिया' नाम की नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। योगेंद्र यादव ने यहां इसकी घोषणा करते हुए आप पर जमकर हमला बोला और अगले वर्ष होने वाले दिल्ली नगर निगमों के चुनाव में भी हिस्सा लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। आप पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी बीमारी को ठीक करने के लिए राजनीति में आई थी आज वह पार्टी स्वयं सबसे बड़ी बीमारी की शिकार है। आप ने देश के करोड़ों लोगों के विश्वास के साथ धोखा किया है।
योगेंद्र यादव के साथ प्रशांत भूषण, अजित झा और प्रो. आनंद कुमार भी मौजूद थे। आप से निष्कासित होने के बाद स्वराज अभियान के जरिए विभिन्न मुद्दों पर जनांदोलन खड़ा करने के बाद सर्वसम्मति से राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया गया था। इस पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत भूषण हैं जबकि योगेंद्र यादव को इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अजित झा और मार्ग दर्शक एवं सलाहकार प्रो. आनंद कुमार को बनाया गया है। प्रशांत भूषण ने स्वराज इंडिया में कोई कार्यकारी का पद नहीं लिया है, लेकिन वह इसके संस्थापक सदस्य रहेंगे। 
 
सोमवार को निर्वाचन आयोग में आवेदन दाखिल कर दिया जाएगा। अब यह तय हो गया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप और स्वराज इंडिया का पहली बार मुकाबला होगा।
 
रविवार को पार्टी के स्थापना अधिवेशन में लगभग सभी राज्यों के 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेते हुए एक स्वर से पार्टी लांच की घोषणा की। सदस्यों ने कहा कि हम सभी लोग स्वराज इंडिया के विजन और मिशन के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेते हैं।
 
पार्टी के प्रथम संस्थापक सदस्य के रूप में पहला हस्ताक्षर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण ने किए। अधिवेशन में शांति भूषण ने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी विभाजनकारी और भ्रष्ट राजनीतिक पार्टियों का सामना करेगी और देश में सच्चा स्वराज लाएगी।
 
स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने कहा कि अभियान गैर राजनीतिक कैंपेन जारी रखेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार और सरकारी संस्थाएं जनता की मर्जी से काम करें और जनहित में निर्णय लिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वराज इंडिया और स्वराज अभियान दोनों की कार्यकारिणी अलग होगी।
 
बहरहाल आज स्वराज इंडिया का ऐलान होते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। स्वराज इंडिया के मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बस इतना ही कहा कि चुनौती बड़ी है। संघर्ष करना होगा। लोग ठगे गए हैं, उनको विश्वास में लेना होगा।
 
गौरतलब है कि आप से निष्कासित होने के बाद ही यह तय हो गया था कि योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण अपने दम पर राजनीतिक दल खड़ा कर अरविंद केजरीवाल को देर-सबेर सबक सिखाएंगे। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump : लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

दिल्ली में 66 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे ये 11 परिवार

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

सरकार को खरीफ सत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद : शिवराज चौहान

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख