Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 अप्रैल 2019 से इन नियमों में होगा बदलाव, आपको मिलेंगे ये फायदे

हमें फॉलो करें 1 अप्रैल 2019 से इन नियमों में होगा बदलाव, आपको मिलेंगे ये फायदे
, रविवार, 31 मार्च 2019 (00:42 IST)
नए वित्तीय वर्ष के पहले दि‍न 1 अप्रैल से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। बदले हुए कुछ नियमों से आपको राहत मिलेगी, तो कुछ नियम आपकी परेशानियों को बढ़ाएंगे। आइए, हम आपको बताते हैं 1 अप्रैल से कौन से नियम बदलने वाले हैं और इनका आपके जीवन पर क्या होगा बदलाव?
 
इन नियमों से मिलेगी राहत
 
1. टैक्स में मिलेगी राहत : 1 अप्रैल 2019 से आयकर स्लैब के बदले नियम लागू हो जाएंगे। 5 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री होगी। इससे टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त बैंक और डाकघर में जमा पर मिल रहे 40 हजार रुपए तक का ब्याज भी करमुक्त होगा यानी आपको इससे टैक्स में बड़ा फायदा मिलने वाला है। किराए पर टीडीएस की सीमा को 1.80 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.40 लाख रुपए कर दिया गया है।
 
2. घर खरीदने का सपना होगा पूरा : नया घर खरीदने वाले लोगों के लिए 1 अप्रैल 2019 से बड़ी राहत मिलेगी और उनका सपना पूरा होगा। 1 अप्रैल से घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। जीएसटी परिषद द्वारा निर्माणाधीन मकानों पर दर को 1 प्रतिशत और अन्य वर्ग के मकानों पर 5 प्रतिशत घटा दिया गया है। इससे घर के निर्माण लागत में कमी आएगी और घर खरीदना और बनाना सस्ता हो जाएगा।
 
3. लोन मिलेगा सस्ता : 1 अप्रैल से बैंक एमसीएलआर के बजाय आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर ऋण देंगे। आरबीआई के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद ब्याज दर घटाना होगी। अभी बैंक खुद ही तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी-घटानी है? इससे सभी तरह का कर्ज सस्ता होने की उम्मीद की जा रही है।
 
4. ईपीएफओ में मिलेगी सुविधा : 1 अप्रैल 2019 से ईपीएओ के नए नियम लागू होने पर नौकरी बदलने पर आपका पीएफ अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। पहले ईपीएफओ के सदस्यों को UAN रखने के बाद भी पीएफ ट्रांसफर करने के लिए अलग से आवेदन करना पड़ता था।
 
5. रेलवे में मिलेगी यह बड़ी सुविधा : 1 अप्रैल से रेलवे के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे 1 अप्रैल से संयुक्त पीएनआर जारी करेगा। अगर किसी यात्री को 2 ट्रेनों से यात्रा करनी है, तो उसके नाम पर संयुक्त पीएनआर जनरेट होगा। 1 अप्रैल से कनेक्टिंग ट्रेन छूटने पर टिकट की रकम वापस हो जाएगी।
 
6. बीमा में मिलेगा फायदा : 1 अप्रैल 2019 से बीमा के नियमों के बदलाव भी लागू होंगे। इससे जीवन बीमा पॉलिसी लेना भी सस्ता हो जाएगा। नियम में परिवर्तन का फायदा 22 से 50 वर्ष के लोगों को होगा।
 
7. मिलेगी सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट : 1 अप्रैल से वाहन बनाने वाली कंपनियों पर नया नियम लागू होगा। 1 अप्रैल 2019 से उन्हें हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट देना आवश्यक कर दिया गया है।
 
इन नियमों से बढ़ सकती है आपकी परेशानी
 
1. नहीं किया हो रिटर्न तो : आपने भी अगर आयकर का रिटर्न दाखिन नहीं किया है तो जल्द 1 अप्रैल 2019 से पहले कर दें नहीं तो आपको 10 हजार रुपए का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
 
2. करवा लें आधार और पैन को लिंक : सरकार ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाने की समयसीमा 31 मार्च तय की है। अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो जल्दी करें नहीं तो आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है।
 
3. महंगी हो सकती हैं कारें : अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको शायद इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़े। टाटा मोटर्स, जगुआर लैंड रोवर इंडिया, टोयोटा, किर्लोस्कर जैसी कंपनियों ने कार की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की है। अगर 1 अप्रैल 2019 के बाद कार खरीदते हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा रुपए खर्च करना पड़ेंगे। 
 
4. महंगा हो सकता है हवाई सफर : 1 अप्रैल 2019 से हवाई सफर महंगा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सरकार की एक समिति ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों से पहले के मुकाबले अधिक पैसेंजर सर्विस फीस (PSF) लेने की सिफारिश की है। इसके लागू होने से हवाई सफर के लिए आपको ज्यादा रुपए चुकाने पड़ सकते हैं।
 
5. तो चैनल हो सकते हैं बंद :ट्राई ने 1 अप्रैल 2019 से केबल चैनलों के नियमों बदलाव किया है। ट्राई के नियमों के अनुसार 31 मार्च 2019 तक आपको अपने चुनिंदा चैनल की जानकारी अपने केबल या डीटीएच ऑपरेटर को देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर 1 अप्रैल 2019 से आपके चैनल बंद भी हो सकते हैं।
 
6. पीएनजी और सीएनजी महंगी होने की आशंका : 1 अप्रैल 2019 से प्राकृतिक गैस की कीमत में 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और पाइप नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। इससे चलने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों के किराए में भी वृद्धि हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कोरिया बना अजलन शाह का चैंपियन