स्कॉर्पियन पनडुब्बियों से जुड़े दस्तावेज फिर जारी, क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ...

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (09:06 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस द्वारा भारत में बनाए जा रहे छह स्कॉर्पियन पनडुब्बियों की जल के भीतर की युद्ध प्रणाली के संचालन निर्देशों से जुड़ी सूचना के लीक्ड दस्तावेजों का नया सेट जारी कर दिया।
 
दस्तावेजों के नए सेट में पनडुब्बियों की सोनार प्रणाली के ब्यौरे दिए गए हैं जिसका इस्तेमाल पानी के भीतर खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है। दस्तावेजों पर भारतीय नौसेना का प्रतीक चिह्न अंकित है और साथ ही 'निषिद्ध स्कॉर्पियन भारत' लिखा है। इसमें सोनार की तकनीकी विशिष्टताओं और वह किस डिग्री तथा फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा, इसका विस्तार से जिक्र है।
 
दस्तावेज में संचालन निर्देशन नियमावली है जो हथियार दागने के लिए निशाने का चयन करने के तरीके, हथियार की बनावट चयन के बारे में बताता है।
 
हालांकि नौसेना ने नए दस्तावेज जारी किए जाने को लेकर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है, सूत्रों ने कहा है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर नहीं पड़ेगा।
 
एक शीर्ष रक्षा विश्लेषक ने आशंका को खारिज किया कि इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लड़ाकू पोतों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। पहले की तरह ही अखबार ने वे ब्यौरे जारी नहीं किए जिनसे उसे भारत के सुरक्षा हित प्रभावित होने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी से जुड़ी इसी तरह की सूचना कई नौसेना रक्षा वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
 
रक्षा विशेषज्ञ और सोसाइटी ऑफ पॉलिसी स्टडीज के निदेशक कमोडोर (सेवानिवृत्त) उदय भास्कर ने  कहा कि एकबारगी लगता है कि दस्तावेज मूलत: संचालन की नियमावली हैं। आप बाजार से कोई भी सामान खरीदें, उसके साथ संचालन नियमावली मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि यह पूछा जाए कि इन खुलासे से हमारी पनडुब्बियां खतरे में पड़ जाएंगी, तो जवाब ना में होगा। यह उपयोगकर्ता के लिए बुनियादी संचालन निर्देश जैसा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख