NIA ने भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

इंडिया हाउस के सामने हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (15:14 IST)
NIA : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने लंदन में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) पर पिछले साल मार्च में हुए हमले के मामले में लंदन में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसे पिछले साल पाकिस्तान (Pakistan) से भारत (India) में घुसते समय अटारी सीमा पर हिरासत में लिया गया था।

ALSO READ: लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक हमले के मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

इंद्रपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार किया : अधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पश्चिमी लंदन के हाउंस्लो में रहने वाले इंद्रपाल सिंह गाबा को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13(1), राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 34 के तहत किए गए अपराधों के सिलसिले में गुरुवार को भारत में गिरफ्तार किया गया।
 
इंडिया हाउस के सामने हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए : हमलों के बाद एनआईए द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार लंदन में इंडिया हाउस के सामने 19 और 22 मार्च, 2023 को 2 बड़े हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने 19 मार्च को भारतीय अधिकारियों पर हमला किया, उच्चायोग की इमारत को नुकसान पहुंचाया और भारतीय राष्ट्रध्वज का अपमान किया।

ALSO READ: क्या भारत को भी मुआवजा देगा पुर्तगाल?
 
भारत विरोधी नारे लगाए, भारतीय राष्ट्रध्वज अपमान किया : रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 22 मार्च को भारत विरोधी नारे लगाए, भारतीय राष्ट्रध्वज का फिर से अपमान किया और गैरकानूनी व्यवहार किया एवं धमकियां दीं। सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और पंजाब एवं राजस्थान में 31 स्थानों पर तलाशी लेने के बाद जब्ती की गई। सूत्रों ने बताया कि एनआईए की एक जांच टीम ने लंदन का दौरा भी किया था।
 
इंद्रपाल सिंह गाबा समेत कई संदिग्धों के खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया था। गाबा को 9 दिसंबर, 2023 को अटारी सीमा पर उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वह पाकिस्तान से भारत में घुसा था। जांच के तहत उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था और डेटा निकालकर उसका विश्लेषण किया गया था।

ALSO READ: NIA की 4 राज्यों में 30 स्थानों पर रेड
 
पिछले साल मार्च में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले को ब्रिटिश संसद में कई बार उठाया गया और तब से लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर मेट्रोपॉलिटन पुलिस की सुरक्षा रहती है। एनआईए ने पिछले साल जून में 5 वीडियो जारी किए थे और हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आम जनता से मदद मांगी थी। एनआईए का एक दल मामले संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए लंदन आया था और उसने स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों से बातचीत की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

इस्तीफे के बाद बंगला खाली करने पहुंचे, क्यों इतनी जल्दी में हैं जगदीप धनखड़?

LIVE: लंदन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज FTA पर हस्ताक्षर

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

अगला लेख