NIA की बड़ी कार्रवाई, लश्कर से लिंक के आरोप में पूर्व IPS अधिकारी को किया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (20:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने शुक्रवार को अपने पूर्व पुलिस अधीक्षक और आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2011 बैच में पदोन्नत नेगी को पिछले साल 6 नवंबर को एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
 
यह मामला भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश और अंजाम देने में मदद करने के लिए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेटवर्क के प्रसार से संबंधित है। एनआईए ने इस मामले में पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए से लौटने के बाद शिमला में तैनात नेगी की भूमिका की जांच की गयी और उनके घरों की तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि एनआईए के आधिकारिक गोपनीय दस्तावेज नेगी द्वारा एक अन्य आरोपी व्यक्ति को लीक किए गए थे, जो लश्कर का सदस्य है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

अगला लेख