Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक हमले के मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह की गिरफ्‍तारी के विरोध में हुए थे हमले

Advertiesment
हमें फॉलो करें लंदन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थक हमले के मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (22:07 IST)
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले से संबंधित एक मामले में गुरुवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मामले में एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि पिछले साल 19 और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशन और उसके अधिकारियों पर हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं।
बयान में कहा गया है कि 18 मार्च 2023 को खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रतिशोध में मार्च, 2023 में लंदन में ये हमले किए गए थे। इसके अनुसार मामले की जांच जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने बागियों को दी सुरक्षा, पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी