निर्भया के दादा ने दी आत्मदाह की धमकी, बोले- CMO को करो निलंबित

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (16:53 IST)
बलिया (उप्र)। निर्भया के विरुद्ध कथित तौर पर बेतुकी टिप्पणी करने वाले बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित करने की मांग को लेकर निर्भया के परिजन गुरुवार को धरने पर बैठ गए। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
ALSO READ: निर्भया के परिजनों से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वायरल CMO का बेतुका बयान
 
निर्भया के दादा ने अधिकारी का निलंबन नहीं होने पर आत्मदाह करने की घोषणा की है। सीएमओ डॉ. प्रीतम मिश्र की टिप्पणी से क्षुब्ध व नाराज निर्भया के परिजनों ने पैतृक गांव मेड़वार कला में धरना आरंभ कर दिया है।
 
निर्भया के दादा लालजी सिंह ने कहा कि यदि योगी सरकार ने सीएमओ को तत्काल निलंबित नहीं किया तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने सीएमओ की टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक व शर्मसार करने वाला बताया।
 
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सीएमओ का निर्भया को लेकर बेतुका बयान सामने आया है। वीडियो में सीएमओ यह बोलते दिखाई दे रहे हैं कि निर्भया दिल्ली क्यों गई। 
 
वीडियो में उनका यह भी कहना था कि निर्भया के गांव में किसी ने भी डॉक्टरी की पढ़ाई नहीं की और यहां के लोगों को डॉक्टर चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि पहले डॉक्टर की पढ़ाई करें फिर इसी अस्पताल में डॉक्टर बन जाएं। जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख