भगोड़े नित्यानंद ने ‘कैलासा’ नाम से बसाया अपना हिंदू देश, पासपोर्ट भी किया जारी

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (10:41 IST)
पिछले महीने रहस्मय परिस्थितियों में देश से फरार होने वाले तथाकथित बाबा स्वामी नित्यानंद ने अब अपना नया देश ही स्थापित कर लिया है। रेप से लेकर बच्चों के अपहरण तक के मामलों में आरोपी दक्षिण भारत में काफी चर्चित नित्यानंद के खिलाफ कई मामले दर्ज है और उसका पासपोर्ट जब्त किया जा चुका है। 
 
पासपोर्ट जब्त होने के बाद भी देश से फरार हुए नित्यानंद ने मध्य लातिन अमरीका में इक्वाडोर के पास एक द्धीप पर ‘कैलासा’ नाम से एक देश स्थापित किया है। नित्यानंद ने बकायदा वेबसाइट बनाकर अपने देश की घोषणा की है। वेबसाइट के कवर पेज पर देश कैलासा को ‘ग्रेटेस्ट हिंदू नेशन ऑन अर्थ’ कहा गया है। 
 
वेबसाइट पर नित्यानंद को देश का प्रमुख बताते हुए दावा किया गया है कि देश में मंदिर आधरित जीवन पद्धति होगी। वेबसाइट पर इस देश का पासपोर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि कैलासा में सबसे लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा और भोजन भी पूरी तरह फ्री होगा। वेबसाइट पर नित्यानंद ने अपने देश के अलग विधान, अलग संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी भी दी है। नित्यानंद ने देश का शासन संचालन के लिए एक कैबिनेट भी बनाई है और अपने एक अनुयायी को उसका प्रधानमंत्री भी नियुक्त किया है।   इसके साथ नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र से अपने देश को मान्यता दिलाने के लिए एक याचिका भी दायर की है। 
अक्सर विवादों में रहने वाले नित्यानंद का एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनकर वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके साथ ही नित्यानंद रेप के मामल में भी आरोपी है। पिछले दिनों अहमदाबाद पुलिस न ने नित्यानंद और उसकी दो सेविकाओं पर अपहरण का मामला दर्ज कर आश्रम पर छापा मार कार्रवाई की थी ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख