गडकरी ने 'मोटर वाहन विधेयक' पर सभी दलों से मांगा समर्थन

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2016 (23:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महत्वपूर्ण मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2016 के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा। इस विधेयक को मंगलवार को संसद में पेश किया गया।
गडकरी ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, मैंने सभी विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है। प्रतिदिन 500 लोग मर रहे हैं। अगर हम अपने कानूनों में संशोधन नहीं करेंगे तो हम लोगों की जान बचाने में सक्षम नहीं होंगे। 
 
गडकरी ने कहा, मैंने मौजूदा सत्र में ही सभी राजनीतिक दलों से इसे मंजूरी देने की अपील की है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, टीवी चैनल और समाचार पत्र दुर्घटना की खबरों से भरे पड़े हैं। इतनी संख्या में किसी युद्ध में भी लोग नहीं मरे। 
 
गडकरी ने कहा कि उन्हें पार्टी लाइन से हटकर सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि भारत उन देशों में शामिल है जहां दुनियाभर में सर्वाधिक संख्या में लोगों की मौत दुर्घटनाओं में होती है। दुनियाभर में दुर्घटना में होने वाली पांच लाख मौतों में से अकेले डेढ़ लाख मौतें भारत में होती हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

UP: संपत्ति विवाद में बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या

Prayagraj Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई डुबकी, सीएम योगी ने किया स्वागत

Gujarat: कथित जहरीला पेय पदार्थ पीने से 3 लोगों की मौत

भारत ने कहा तो माना नहीं, अब पुलिस ने खोली ट्रूडो की पोल, 9 साल में ड्रग्‍स से 50 हजार मौतें

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

अगला लेख