Publish Date: Sat, 21 Sep 2024 (07:42 IST)
Updated Date: Sat, 21 Sep 2024 (07:46 IST)
Nitin Gadkari news in hindi : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि शासक अपने खिलाफ व्यक्त की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है और इस पर आत्मचिंतन करता है।
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि लेखकों और बुद्धिजीवियों को निडर होकर अपनी बात रखनी चाहिए।
गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि राजा अपने खिलाफ व्यक्त की गई सबसे मजबूत राय को भी बर्दाश्त करता है और उस पर आत्मचिंतन करता है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों राजनीति में जो हो रहा है अन्य जगह भी हुआ है। किसी ने अपना अस्तित्व खो दिया है। हमारे देश में मतभेद होना समस्या नहीं है। समस्या है किसी मत का ना होना। हम ना दक्षिणपंथी है ना वामपंथी, हम अवसरवादी है।
Edited by : Nrapendra Gupta