देश में ऐसे समाज की जरूरत जहां कोई भेदभाव न हो : नितिन गडकरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 मार्च 2025 (19:07 IST)
Nitin Gadkari News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में एक ऐसे समाज की जरूरत है जहां किसी को भी लिंग, जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव महसूस न हो, बल्कि उनकी प्रतिभा और योगदान के आधार पर आंका जाए। गडकरी ने कहा कि दुनिया अब बदल गई है और महिलाओं को अपने लिंग के आधार पर सीमित महसूस नहीं करना चाहिए। गडकरी ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले समाज में असामान्य योगदान देने वाली महिलाओं को ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान’ प्रदान करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।
 
गडकरी ने कहा, हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां किसी को जाति, लिंग, धर्म या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं आंका जाए, बल्कि उनकी प्रतिभा और योगदान के आधार पर आंका जाए। यह पुरस्कार मुंबई स्थित कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट प्रदान करता है।
ALSO READ: Business Summit : नितिन गडकरी का बड़ा ऐेलान, असम में शुरू होंगी 80 हजार करोड़ की परियोजनाएं
गडकरी ने कहा कि दुनिया अब बदल गई है और महिलाओं को अपने लिंग के आधार पर सीमित महसूस नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, जहां योग्यता मौजूद है, वहां महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों में 75 प्रतिशत महिलाएं हैं।
 
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला सशक्तीकरण और पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा द्वारा इस संबंध में की गई प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने याद किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने महिलाओं के संबंध में राज्य में व्याप्त गहरी वर्जनाओं को देखा। खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल हरियाणा में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आई है।
ALSO READ: यात्रियों को मिलेगी राहत, एक समान टोल नीति पर काम जारी : नितिन गडकरी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में महिलाओं के लिए समर्पित 30 पुलिस थाने स्थापित किए गए थे और इन सभी थानों का प्रबंधन महिला अधिकारियों द्वारा किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी परेशानियों को आसानी से प्रस्तुत कर सकें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख