Bihar Cabinet : नीतीश कुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौनसा मंत्रालय...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 मार्च 2024 (19:47 IST)
Nitish Kumar allocated departments to ministers : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सरकार) के मंत्रियों को विभाग आवंटित किए। कुमार ने गृह और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास बरकरार रखे जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्यिक विभाग दिए गए हैं।
ALSO READ: बिहार में 6 दिनों में 1 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को मिला आयुष्मान कार्ड
कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता व अन्य उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को सड़क निर्माण, खान एवं भूविज्ञान और कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 नए मंत्रियों को शामिल किया था।
 
मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई : 21 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार कुमार ने कैबिनेट सचिवालय, चुनाव, सतर्कता, सामान्य प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग और किसी को आवंटित नहीं किए गए अन्य सभी विभाग भी अपने पास रखे हैं।
ALSO READ: Lok Sabha elections 2024 : मोदी संग ही रहेंगे चिराग, बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय
भाजपा के प्रेम कुमार को सहकारिता और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आवंटित किया गया है। नीतीश के करीबी बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग आवंटित किया गया है। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। जदयू के श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
 
भाजपा की वरिष्ठ नेता रेनू देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग : हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के नेता संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता रेनू देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग दिया गया है।
ALSO READ: Bihar Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में विस्तार, 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ
अन्य मंत्रियों जिन्हें विभाग आवंटित किए गए हैं, उनमें मंगल पांडे (स्वास्थ्य और कृषि), नीरज कुमार सिंह (सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग), अशोक चौधरी (ग्रामीण कार्य), लेसी सिंह (खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण), मदन सहनी (समाज कल्याण), नीतीश मिश्रा (उद्योग और पर्यटन), नितिन नबीन (शहरी विकास और आवास और कानून) शामिल हैं।
ALSO READ: नीतीश कुमार क्या लोकसभा के साथ ही बिहार विधानसभा का चुनाव भी चाहते हैं?
इसके अलावा दिलीप कुमा जयसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार, महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शीला कुमारी को परिवहन, सुनील कुमार को शिक्षा, जनक राम को एससी एवं एसटी कल्याण, हरि सहनी (बीसी एवं ईबीसी कल्याण), और जयंत राज को भवन निर्माण विभाग दिए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

तुर्कीये: भूकम्प से तहस-नहस हुई ज़िन्दगी की पीड़ा के पन्ने पलटने की कोशिश

कौन हैं ईरानी राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी जिनकी मौत से गहराया रहस्‍य, हादसे पर उठे सवाल?

बाबासाहेब के संविधान ने मोदी को बनाया, उसी से अधिकार मिले

ईरानी राष्ट्रपति की हेलिकॉप्टर क्रेश में मौत पर मोसाद क्यों हो रहा ट्रेंड?

लोकसभा चुनाव में BJP-RSS के समन्वय पर सवाल, बोले जेपी नड्डा, अकेले दम पर आगे बढ़ने में सक्षम

अगला लेख