कांग्रेस ने कहा इंडिया गठबंधन में नीतीश का महत्वपूर्ण योगदान, खरगे बातचीत को प्रयासरत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (16:16 IST)
Nitish's important contribution to India alliance : कांग्रेस ने नई दिल्ली में शनिवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की 'इंडिया' गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान है तथा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनसे बातचीत करने के लिए प्रयासरत हैं। नीतीश के एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ जाने की संभावना जताए जाने के बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) की यह टिप्पणी आई है।
 
बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन की बात : रमेश ने कहा कि बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन की बात हो रही है, भूपेश बघेलजी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मेरी जानकारी के मुताबिक बघेलजी आज रात ही पटना पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष नीतीश कुमार 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।
 
भाजपा नीत राजग में जद(यू) के लौटने की खबरों पर रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अब तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमारजी के निमंत्रण पर 23 जून को विपक्षी दलों की (पटना में) बैठक हुई थी, दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई, जहां गठबंधन को 'इंडिया' नाम दिया गया, बेंगलुरु बैठक में नीतीशजी की भूमिका महत्वपूर्ण थी। मुंबई में हुई बैठक में भी बिहार के मुख्यमंत्री का योगदान महत्वपूर्ण था।
 
रमेश ने कहा कि 'इंडिया' की बैठकों में नीतीश का भाजपा के खिलाफ कड़ा रुख रहा था। कांग्रेस नेता ने नीतीश के राजग के साथ जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर यह भी कहा कि जो खबरें आ रही हैं, वे अनौपचारिक हैं। इन खबरों पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

क्या US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाह नोबेल शांति पुरस्कार पर है?

कहानी पाकिस्तान के इस्लामी बम की

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा

LoC : शासक हैं तोप के गोले और उनकी रानियां हैं बंदूकों की गोलियां, बस यहां है मौत का साम्राज्य

JNU ने तुर्की की यूनिवर्सिटी के साथ किया समझौता रद्द, कहा- देश के साथ खड़े हैं

अगला लेख