Crude oil के दाम ऊपर की ओर, कंपनियों पर भी बढ़ा दबाव, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (08:54 IST)
नई दिल्‍ली। आज शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम एक बार फिर ऊपर जाने शुरू हो गए और कंपनियों पर भी दबाव बढ़ने लगा है।
 
वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव आज सुबह 110.7 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया जबकि अमेरिकी कच्‍चा डब्‍ल्‍यूटीआई 105 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा के भाव में बिक रहा है। 1 दिन पहले की कीमत से कच्‍चा तेल करीब 1 डॉलर प्रति महंगा हो गया है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 109.27 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे हैं। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

17 साल के किशोर पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, 2 बार पहले भी कर चुकी है शादी

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, RBI ने लेन-देन को लेकर दी बड़ी राहत

MP : पानी की कमी के कारण महिला ने छोड़ा ससुराल, शिकायत के बाद प्रशासन ने दिए ये निर्देश

इसराइल ने फिर किए गाजा पर हवाई हमले, 15 लोगों की मौत, 40 घायल

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

अगला लेख