राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोल दिया! गिरिराज को इटैलियन भाषा में करना पड़ गया Tweet- 'आपको इतना तो पता होना चाहिए...'

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (20:36 IST)
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुडुचेरी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नए कृषि कानूनों (New Farms Law 2020) को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि की तरह अलग मत्स्य पालन मंत्रालय न होने के दावे के बाद भाजपा नेताओं ने बुधवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है।

भाजपा नेताओं ने गांधी पर ‘झूठ’ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने पुडुचेरी में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन कानून पास किए हैं। आपको हैरानी होगी कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्‍यों कर रहा हूं? क्‍यों‍कि मैं आपको ‘समुद्र का किसान’ मानता हूं।
ALSO READ: नीलामी से पहले BCCI ने बताया किन देशों के खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे IPL
राहुल गांधी ने कहा कि अगर जमीन के किसानों के लिए मंत्रालय हो सकता है तो ‘समुद्र के किसानों’ के लिए क्‍यों नहीं हो सकता? राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा और हिन्दी के अलावा इटैलियन भाषा में भी ट्वीट कर जवाब दिया।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ‘राहुलजी! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदीजी ने नया मंत्रालय बना दिया और 20050 करोड़ रुपए की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केंद्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज्यादा है।
ALSO READ: MeToo: मानहानि मामले में प्रिया रमानी बरी
उन्होंने कहा कि राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए मत्स्यपालन मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताता हूं।

राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिर एक बार उनके ‘झूठ की राजनीति’ के चक्कर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इटैलियन भाषा में एक ट्वीट किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रूस की यात्रा पर, जानिए क्या है इस दौरे का मकसद

Stray Dogs Verdict: अब सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच करेगी आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

ICICI बैंक ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाकर 15,000 रुपए की

अगला लेख