Publish Date: Wed, 07 Oct 2020 (15:52 IST)
Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 (15:56 IST)
चिकित्सा और भौतिकी के नोबेल के बाद अब 2 महिला वैज्ञानिकों को रसायन (Chemistry)का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
महिला वैज्ञानिक- इमैनुएल कारपेंतिए और जेनिफर डौडना जेनेटिक सीजर की महत्वपूर्ण खोज के लिए दुनिया के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाएगा। इस खोज से जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए (DNA) में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा।
अब तक 5 महिलाओं को केमिस्ट्री में अवॉर्ड मिल चुका है। इसके साथ ही सबसे अधिक उम्र सबसे ज्यादा में रसायन का नोबेल पाने वाले वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ थे। इन्हें जब यह पुरस्कार दिया गया, तब उनकी उम्र 97 साल थी।