नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान पर कसा शिकंजा, घर पर चलेगा बुलडोजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 मार्च 2025 (10:32 IST)
Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर कानून अनुमति देता है, तो बुलडोजर चलेगा। महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता फहीम खान के घर आज (24 मार्च) बुलडोजर की कार्रवाई होगी। फहीम खान के घर में हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। फहीम खान इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। अब उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ा जाएगा।

फहीम खान के घर को गिराने की कार्रवाई सोमवार सुबह 10 बजे भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ शुरू होने की संभावना है। NMC ने 21 मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि 86.48 वर्गमीटर में बना यह घर, जो फहीम खान की पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत है, अवैध रूप से निर्मित है। 20 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने इस घर का निरीक्षण किया था और महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर योजना अधिनियम, 1966 के उल्लंघन का हवाला दिया था। अधिकारियों का कहना है कि इस घर का कोई भवन योजना स्वीकृत नहीं थी, जिससे यह अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। शनिवार को नागपुर पुलिस ने फहीम खान की अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) से जुड़े हिंसा के आरोपियों की ओर से इस्तेमाल किए गए दो दुकानों को भी सील कर दिया था।

नागपुर नगर निगम (NMC) ने इसे अवैध निर्माण करार देते हुए फहीम खान को 24 घंटे के भीतर ढांचे को स्वयं हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। नागपुर नगर निगम की यह कार्रवाई संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर की जाएगी। यह पहली बार है जब NMC किसी हिंसा आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले ही कहा था कि 'अगर कानून अनुमति देता है, तो बुलडोजर चलेगा' उनसे पूछा गया था कि क्या महाराष्ट्र में भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह न्याय देने का तरीका अपनाया जाएगा।

नागपुर में हटाया गया कर्फ्यू : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नागपुर में कर्फ्यू हटा लिया गया है, क्योंकि शहर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा था, ‘‘नागपुर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। कहीं भी कोई तनाव नहीं है। सभी धर्मों के लोग एक साथ शांति से रह रहे हैं, इसलिए कर्फ्यू हटा लिया गया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Uttarkashi Cloud Burst : उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, 4 लोगों की मौत, 130 को बचाया गया

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

अगला लेख