नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 जून 2025 (00:07 IST)
असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और बिगड़ गई, जिसमें छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 17 हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में 21 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 6.33 लाख से अधिक हो गई।
 
इसमें कहा गया है कि राज्य में सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें हैलाकांडी जिले के मतिजुरी में कटाखाल नदी भी शामिल है, जो बाढ़ के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
 
शर्मा ने दिन में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों में से एक- कछार जिले- का दौरा किया और प्रभावित लोगों को समयबद्ध सहायता का आश्वासन दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सावधानी बरतने तथा स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आग्रह किया।
ALSO READ: गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार से अब तक छह मौतें हुई हैं, जिनमें हैलाकांडी, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, सोनितपुर और तिनसुकिया में एक-एक मौत शामिल है। इनके साथ ही बाढ़ और भूस्खलन से अब तक मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।
 
मणिपुर में भी हालात बेकाबू
मणिपुर में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति से हालात और खराब हो गये तथा राज्य में भारी बारिश के बाद कई नदियों के उफान पर होने एवं तटबंधों के टूटने से 1.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
बाढ़ के पानी में बहे एक व्यक्ति का शव इंफाल पश्चिम जिले में दिन में बरामद किया गया। सोमवार को आई आपदा से 56,000 लोग प्रभावित हुए। मंगलवार को हालांकि इंफाल घाटी के जिलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर काफी कम हो गया, लेकिन इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाके चौथे दिन भी जलमग्न रहे। बाढ़ से कम से कम 1,64,879 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 35,143 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि 643 इलाके प्रभावित हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर इंफाल पूर्वी जिले में हैं, जबकि 82.79 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया है। बाढ़ प्रभावित कम से कम 3,917 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 77 राहत शिविर स्थापित किये गए हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि नदी के पानी में बह जाने के बाद से लापता 57-वर्षीय व्यक्ति का शव इंफाल पश्चिम जिले में स्वयंसेवकों ने बरामद किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में पूरे राज्य में भूस्खलन की 102 घटनाएं हुई हैं। मंगलवार को ‘हल्की से मध्यम’ बारिश दर्ज की गई।
ALSO READ: रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, 1100 किलो के अंडरवॉटर विस्फोटक से क्रीमिया ब्रिज को उड़ाया
बाढ़ के कारण पिछले चार दिनों से इंफाल पूर्वी जिले के बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जबकि निवासियों को पीने योग्य पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इंफाल पूर्वी जिले में बाढ़ आने के कारण कोंगबा उप-बिजली स्टेशन को आपात स्थिति में बंद कर दिया गया, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय और इंफाल पूर्वी थाना सहित जिले के सभी कार्यालयों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इस बीच, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मंगलवार को मणिपुर में दो राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की।
 
उन्होंने कांगपोकपी जिले में नगाहमुन राहत शिविर का दौरा किया और नए लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड सौंपे। शिविर में रहने वाले लोगों ने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहन ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के साथ घनिष्ठ समन्वय से पुनर्वास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अलकायदा से जुड़ी 30 साल की शमा परवीन गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

अगला लेख