नोटबंदी से तीन करोड़ लोग हुए बेरोजगार : शरद यादव

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (22:37 IST)
गया। राज्यसभा सांसद शरद यादव ने आज कहा कि नोटबंदी के कारण पूरे देश में तीन करोड़  लोग बेरोजगार हुए हैं। यादव ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी लागू करने से  पूरे देश में तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। उन लोगों के सामने अब रोजगार की बड़ी  समस्या है। 
 
उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर जो बयान दिया है, वह  सोचनीय है। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण की  देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर भी गिरी है।
            
सांसद ने कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से आम अवाम को काफी परेशानी  हुई है। लोगों को रोजगार के साथ-साथ व्यवसाय करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना  पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगाकर सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों के समक्ष  बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। 
 
यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने महागठबंधन को तोड़कर जनता के साथ धोखा किया है। बिहार  की 11 करोड़ जनता ने पांच साल के लिए महागठबंधन को अपना बहुमत दिया था। लेकिन  महज चार से पांच घंटे में ही हमारे मित्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अन्य लोगों ने  गठबंधन तोड़कर जनता के साथ धोखा किया है।
                    
सांसद ने कहा कि कुमार की धोखाधड़ी के बारे में राज्य को जनता को बताने के लिए ही वह  संवाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी महागठबंधन के साथ थे, आज भी हैं  और आगे भी रहेंगे। दो वर्ष बाद लोकसभा चुनाव होने वाला है, जिसमें जनता इन लोगों को  बहुत कुछ समझा देगी।
          
यादव ने कहा कि आजादी के बाद लोगों को मत देने का अधिकार मिला है। जनता ही सरकार  चुनती है। ऐसे में जनता सर्वोपरि है और उसे धोखा देना कहीं से भी ठीक नहीं है। जिन लोगों  ने जनता के साथ धोखेबाजी की है उन्हें आने वाले समय में उनकी हैसियत पता लग जाएगा।
(वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट

LIVE: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित

चावल पर अनुचित टिप्पणी पड़ी महंगी, जापान के कृषि मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल

अगला लेख