Hanuman Chalisa

सहकारी बैंकों को मिल सकती है पुराने नोट जमा करने की मंजूरी

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (23:19 IST)
नई दिल्ली। सरकार सहकारी बैंकों को भी 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट जमा करने की जल्दी ही मंजूरी दे सकती है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यहां बताया कि लोगों की परेशानियों और मांग को देखते हुए सरकार देश के दूरदराज इलाकों में फैले सहकारी बैंकों को भी पुराने नोट लेने की की अनुमति दे सकती है।
सरकार ने 8 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए थे। इसके बाद से बैंकों और एटीएम के सामने पुराने नोट बदलवाने और नए नोट निकालने की लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। सरकार ने पुराने नोट लेने और बदलने की अनुमति सहकारी बैंकों को नहीं दी है। 
 
सूत्रों के अनुसार सहकारी बैंकों को पुराने नोट लेने और बदलने की अनुमति नहीं देने का कारण यह है कि ऐसे 95 प्रतिशत बैंकों में राजनेताओं का वर्चस्व है। सूत्रों ने बताया कि नाेटबंदी की स्थिति की सरकार प्रतिदिन समीक्षा करती हैं और इस संबंध में जरुरी निर्णय लेती है।

समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुराने नोट बदलने के लिए अंगुली पर स्याही लगाने का निर्णय गुप्तचर ब्यूरो की रिपोर्ट पर लिया गया था। देखा गया था कि कुछ लोग गरीब लोगों को पैसे देकर अपने नोट बदलवा रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख