Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब तेलंगाना के सीएम KCR ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

हमें फॉलो करें अब तेलंगाना के सीएम KCR ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत
, सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (16:58 IST)
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगे हैं। पुलावामा हमले की तीसरी बरसी देशभर में मनाई जा रही है।
 
2019 में इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस वक्त भी विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने भी सरकार से प्रमाण देने की बात कही थी। हेमंत विस्व सरमा ने राहुल गांधी के सबूत मांगने पर विवादित टिप्पणी की।
 
इसी मामले में तेलंगना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से जब सवाल किया गया तो उन्होंने भी राहुल गांधी का समर्थन किया और कहा कि इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि मैं भी पूछ रहा हूं कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे।  यह भाजपा का पाखंड है। इसीलिए लोग सबूत मांग रहे हैं। आप कोई तानाशाह नहीं हैं। राहुल गांधी भी एक सांसद हैं और सरकार से सवाल पूछ सकते हैं।
भाजपा नेताओं ने किया घेराव : केसीआर के बयान पर कई नेताओं ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि टीआरएस और कांग्रेस के पाकिस्तान के बारे में एक जैसे ही विचार हैं। जब भी चुनाव आता है तो वे नए-नए प्रयोग करते हैं। हिजाब का मामला हो या फिर पाकिस्तान का। भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'तेलंगाना के मुख्यमंत्री बहुत निराश हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में उतरी जियो प्लेटफॉर्म्स, SES संग देशभर में शुरू करेगी सर्विस