Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुश्‍किल में राहुल गांधी, भाजपा सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुश्‍किल में राहुल गांधी, भाजपा सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
, गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (12:48 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया गया।
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। उनका आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिए लोगो को उकसाने की कोशिश की है।
 
झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत की है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है, आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर जी को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नामांकन भरने जा रहे यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले की कोशिश