Hanuman Chalisa

ITR Verification : अब ITR वेरिफिकेशन के लिए मिलेंगे केवल 30 दिन, नया नियम आज से लागू

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (15:04 IST)
नई दिल्‍ली। केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आईटीआर वेरिफिकेशन (ITR Verification) करने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आयकरदाता को आईटीआर वेरिफिकेशन के लिए केवल 30 दिन मिलेंगे। इससे पहले इस काम के लिए 120 दिन का समय मिलता था।गौरतलब है कि बिना वेरिफिकेशन के आईटीआर को अमान्य माना जाता है।

खबरों के मुताबिक, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया में आखिरी चरण उसको वेरिफाई या सत्यापित करना होता है। इसके बिना फाइलिंग की प्रॉसेस तब तक पूरी नहीं मानी जाती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने आईटीआर वेरिफिकेशन (ITR-V) की अवधि कम करके 30 दिन कर दी है।

सीबीडीटी ने एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी। यह नया नियम 1 अगस्‍त 2022 से लागू हो गया है।यानी अगर आपने 31 जुलाई तक आईटीआर भर दिया है तो आपको वेरिफिकेशन के लिए 120 दिन मिलेंगे, लेकिन डेडलाइन के बाद आईटीआर भरने की स्थिति में आपको इसके लिए 30 दिन ही मिलेंगे।

आईटीआर को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वेरिफाई किया जा सकता है। गौरतलब है कि इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 थी, जो अब बीत चुकी है। हालांकि अब भी आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, इसके लिए जुर्माना देना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 11 बजे में 26.62 फीसदी मतदान, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मोदी का 'Skin Care Routine'? महिला क्रिकेट टीम का मजेदार सवाल, जानिए, खुद पीएम ने क्या कहा [VIDEO]

बिहार में पहले चरण की वोटिंग में पोलिंग बूथों पर महिला और युवा वोटर्स की उमड़ी भीड़, बड़ा सवाल मुफ्त का दांव बनेगा गेमचेंजर?

अगला लेख