शून्यकाल में उठी मांग, सबसे पहले झारखंड में लागू हो NRC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (16:23 IST)
  • झारखंड में आदिवासियों की आबादी घट गई
  • निशिकांत दुबे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा
  • बांग्लादेशी घुसपैठिए जमीन पर कब्जा कर रहे
Demand for NRC in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के जामताड़ा, गोड्डा और देवघर क्षेत्रों में 'बांग्लादेशी घुसपैठियों के केंद्र' बन जाने का आरोप लगाते हुए यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का एक केंद्र स्थापित करने और NRC (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) सबसे पहले इन क्षेत्रों में लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की।
 
दुबे ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में पिछले 20-25 साल में जनसांख्यिकी में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 साल से राजनीतिक स्थितियों के कारण एक ऐसा कॉरिडोर बन रहा है, जो असम के लखीमपुर से बारपेटा और नोगांव होते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, (बिहार के) किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार से होकर मेरे राज्य झारखंड में पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर तक आता है, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के बड़े केंद्र बन गए हैं। अलग-अलग समय पर वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनीतिक दल इनकी मदद करते रहे हैं।
 
झारखंड में आदिवासियों की आबादी घट गई : दुबे ने दावा किया कि झारखंड में पहले आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत होती थी, जो अब 26 प्रतिशत हो गई है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में परिसीमन हो गया लेकिन झारखंड में यह कवायद नहीं हुई है, क्योंकि आदिवासी जनसंख्या मुसलमानों के कारण घट गई और 1 लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटें आरक्षण से बाहर हो जाएंगी इसलिए परिसीमन नहीं हो पाया।
 
दुबे ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना : दुबे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उत्थान की बात करते हैं। लेकिन प्रत्येक राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करता है। बांग्लादेशी मुस्लिम आदिवासियों से शादी कर रहे हैं, इसलिए जनजातीय आबादी कम हो रही है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
 
बांग्लादेशी घुसपैठिए जमीन पर कब्जा कर रहे : दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस पर रोक लगाइए। उन्होंने कहा कि झारखंड के जामताड़ा, देवघर और गोड्डा साइबर अपराध के गढ़ बनते जा रहे हैं, इस ओर ध्यान देते हुए सरकार को यहां एनआईए का एक केंद्र स्थापित करना चाहिए और देश में सबसे पहले एनआरसी इन क्षेत्रों में लागू करनी चाहिए ताकि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों से अपना बचाव करें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

live : महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़

समस्तीपुर के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, 1 व्यक्ति हिरासत में

दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को AAP ने बताया अवैध, किया बहिष्‍कार

1 अक्टूबर से महंगा होगा यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर, जानिए कितना लगेगा टोल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 7.30 बजे तक होगा मतदान

अगला लेख