घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, जानिए क्‍या है आंकड़ा...

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (19:58 IST)
Number of domestic air passengers reached record level : घरेलू उड़ानों पर हवाई यात्रियों की संख्या रविवार यानी 19 नवंबर को 4,56,910 पर पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। यात्रियों ने 5,958 घरेलू उड़ानों से सफर किया। शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को भी हवाई यात्रियों की संख्या 4,56,748 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी। नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर लिखा, कोविड महामारी के बाद भारत की घरेलू विमानन क्षेत्र के कायापलट की कहानी न केवल जबर्दस्त रही है, बल्कि प्रेरणादायक भी है।
 
सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रगतिशील नीतियां और यात्रियों के बीच गहरा विश्वास इसे हर उड़ान, हर दिन नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। रविवार को 4,56,910 यात्रियों ने 5,958 घरेलू उड़ानों से सफर किया। यह संख्या पिछले साल 19 नवंबर को दर्ज 3,93,391 यात्रियों और 5,506 उड़ान गतिविधियों से काफी अधिक है।
 
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंकड़े साझा करते हुए सोमवार को कहा कि देश को दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बनने से कोई नहीं रोक सकता। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख