नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, विहिप का मिला साथ

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (14:55 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गई हैं। एक तरफ उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि इन सभी मुश्किलों के बीच नूपुर को विश्व हिन्दू परिषद का साथ मिल गया है। 
 
मुंबई की मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के मुताबिक ‍भापा की निलंबित प्रवक्ता शर्मा से पैगंबर मोहम्मद पर उनके विवादित बयान के लिए पूछताछ की जाएगी। शर्मा के खिलाफ रजा एकेडमी की मुंबई विंग के इरफान शेख की शिकायत के आधार पर भी दक्षिण मुंबई के पायुधिनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।
 
विहिप ने किया बचाव : दूसरी ओर, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि शर्मा के बयान को लेकर अदालत तय करेगी कि अदालत तय करेगी कि उनका बयान कानूनी है या अवैध, लेकिन कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना ही पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अपराध है या नहीं इसका फैसला तो अदालत करेगी। उन्होंने नूपुर का बचाव करते हुए कहा कि बहस में हिंदू देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें कही जा रही थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख