महाराष्ट्र में भाजपा विधायक को 90 करोड़ में मंत्री बनाने की पेशकश, पुणे से 4 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (23:11 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने 90 करोड़ रुपए में महाराष्ट्र के नवगठित मंत्रिमंडल में जगह दिलाने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को ठगने के प्रयास के आरोप में पुणे जिले से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।विधायक राहुल कुल की शिकायत के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने दौड विधानसभा सीट से विधायक राहुल कुल की शिकायत के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रियाज शेख (41), योगेश कुलकर्णी (57), सागर सांगवाई (37) व जफर अहमद राशिद अहमद उस्मानी (53) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, शेख ने पिछले सप्ताह विधायक से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके निजी सहायक से संपर्क कर कहा कि वह विधायकों से मिलने दिल्ली से मुंबई आया है। उसके अनुरोध पर उन्होंने शेख और कुल के बीच नरीमन पॉइंट पर एक बैठक की व्यवस्था की। वहां शेख ने कुल को मंत्रिमंडल में स्थान की पेशकश की, लेकिन बदले में 100 करोड़ रुपए मांगे।

अधिकारी ने कहा कि विधायक ने दिखावा किया कि वह डील के लिए तैयार है और बाद में 90 करोड़ रुपए में बात तय हुई। अधिकारी ने कहा, शेख ने कुल राशि के 20 प्रतिशत यानी 18 करोड़ रुपए पहले देने को कहा। इसी के अनुसार कुल ने शेख को पैसे लेने के लिए एक होटल में बुलाया और मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी।

सोमवार दोपहर जब शेख एडवांस राशि लेने होटल आया तो उसे पकड़ लिया गया। कुल, उनका निजी सहायक और भाजपा के एक और विधायक जयकुमार गोरे भी वहां मौजूद थे। पूछताछ के दौरान शेख ने अन्य आरोपियों का नाम लिया, जिन्हें मंगलवार तड़के दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा और पड़ोसी ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि कुलकर्णी और सांगवाई को ठाणे से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने नागपाड़ा के रहने वाले उस्मानी का नाम लिया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री सोरेन ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी लकड़ा का हालचाल जाना

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

डीपफेक है Baby Doll Archi? AI इंजीनियर ने प्रेमिका से इंतकाम लेने के लिए बना दिया इंटरनेशनल पोर्न स्टार

बिहार विधानसभा में SIR पर भड़के तेजस्‍वी यादव, बोले- जो हो रहा वह किसी धोखाधड़ी से कम नहीं

अगला लेख