विमान में तकनीकी खराबी के चलते चिदंबरम दिल्ली लौटे

Webdunia
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (14:32 IST)
चेन्नई। इंडिगो एयरलाइंस के चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाले एक विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मंगलवार को कोयंबटूर की यात्रा स्थगित करके दिल्ली लौट आए। 
 
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विमान ने कोयंबटूर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान स्थगित करनी पड़ी। 
गड़बड़ी का पता चलने पर पूर्व वित्त मंत्री ने कोयंबटूर की यात्रा रद्द कर दी और सुबह 10 बजे एयर इंडिया के विमान से दिल्ली रवाना हो गए। इंडिगो एयरलाइंस के विमान की तकनीकी खराबी हालांकि दूर कर ली गई और सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वह कोयंबटूर रवाना हो गया।
 
इस बीच, मुंबई और ओमान के मस्कट से आने वाले एयर इंडिया के दो विमानों का रास्ता बदलकर अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर कर दिया गया। खराब मौसम के कारण विमान हैदराबाद हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकते थे। हवाई अड्डा के अधिकारियों ने बताया कि मौसम सुधरने पर विमान हैदराबाद हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख