रुलाएगा प्याज, नया आया पर नहीं घटी कीमतें

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (19:20 IST)
नई दिल्ली। खरीफ मौसम का प्याज बाजार में आने के बावजूद इसका औसत खुदरा मूल्य 40 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है जबकि औसत थोक मूल्य तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल है।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को प्याज का थोक मूल्य 2100 रुपए प्रति क्विंटल था, लेकिन खुदरा बाजार में यह 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। कुछ रिहायशी इलाकों में अच्छे प्याज की कीमत इससे भी अधिक थी। दिल्ली में प्याज की उपलब्धता होने और थोक मूल्य के भी कम होने के बावजूद खुदरा मूल्य दोगुने से भी ज्यादा है जिसके कारण पता नहीं चल पा रहा है।
 
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों में खरीफ मौसम का प्याज बाजार में आ गया है। इसके बावजूद इसकी कीमत में उछाल जारी है। महाराष्ट्र के नासिक में प्याज का थोक मूल्य मंगलवार को 2067 रुपए और पुणे में 2467 रुपए प्रति क्विंटल था। दोनों जगह प्याज का खुदरा मूल्य क्रमश: 26 रुपए और 35 रुपए प्रति किलोग्राम था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख