युद्धग्रस्त इसराइल से स्वदेश लौटे 212 भारतीय, क्यों खास है ऑपरेशन अजय?

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (07:31 IST)
Operation Ajay : ऑपरेशन अजय के तहत इसराइल से 212 भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। विमान ने तेल अवीव से रात करीब एक बजे भरी थी उड़ान। ऑपरेशन अजय की खास बात यह है कि इसके तहत केवल उन लोगों को वापस लाया जा रहा है जो भारत लौटना चाहते हैं।
 
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इसराइल से लौटे भारतीयों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री उनकी रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
इसराइल से लौटे भारतीयों ने स्वदेश वापसी पर भारत सरकार और तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया। लोगों ने बताया कि सायरन बजते है सभी को शेल्टर होम में जाना पड़ता है। हमास के हमले के बाद से वहां डर लगता है। यहां आकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नहीं लगेगा किराया : ऑपरेशन अजय के तहत जो लोग लौट रहे हैं उन्हें कोई किराया नहीं देना होगा। सरकार उनकी वापसी का खर्च वहन कर रही है। यात्री पहले आओ पहले पाओ के तहत भारत लौट रहे हैं। 


क्या है ऑपरेशन अजय: भारत ने इजराइल से स्वदेश वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। यह बचाव अभियान नहीं है। इसमें केवल देश लौटने को इच्छुक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। 
 
क्यों चलाया स्पेशल ऑपरेशन : इसराइल और हमास के बीच जंग छिड़ने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 14 अक्टूबर तक तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी। इसके साथ ही यहां रहने वाले लोगों के लिए भारत लौटना असंभव हो गया। इसके बाद से ही लोग ऑपरेशन गंगा की तरह विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि इसराइल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में 3 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इसराइली लोगों की जान चली गई, तो इसराइल की जवाबी कार्रवाई में हमास के 1500 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
 
याद आए यह 2 ऑपरेशन : इससे पहले फरवरी-मार्च 2022 में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए मोदी सरकार ने 4 मंत्रियों की तैनाती की थी। इसी तरह मई 2023 में भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के बाद ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान चलाया था। 11 दिन तक चले इस ऑपरेशन में सेना की 17 उड़ानों व जहाजों के 5 फेरों से सूडान से 3,862 भारतीय स्वदेश लौट आए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : twitter

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

सभी देखें

नवीनतम

IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?

लोनावाला के झरने में बहे सभी 5 शव बरामद, प्रशासन की लोगों से अपील

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले के मायने क्या हैं?

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण नहीं लेंगे वेतन, जानिए कारण

राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख
More