Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Operation Ajay : इसराइल से भारत पहुंचा दूसरा जत्था, 235 भारतीयों की घर वापसी

हमें फॉलो करें operation ajay
, शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (08:18 IST)
Israel Hamas war : ऑपरेशन अजय के तहत इसराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह भारत पहुंचा। इसराइल में भारत सरकार द्वारा चलाए गए विशेष ऑपरेशन के तहत अब तक 447 लोगों की स्वदेश वापसी हुई है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय यात्रियों को विमान ने तेल अवीव से शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। दिल्ली पहुंचने पर यात्री बेहद खुश नजर आए। इससे पहले शुक्रवार को पहले जत्थे में 212 भारतीय नई दिल्ली पहुंचे थे।
 
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसराइल से लौटे लोगों का स्वागत किया। यात्रियों ने भी युद्धग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकासी के लिए भारत सरकार और इसराइल में भारतीय दूतावास का धन्यवाद दिया।
 
भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए गुरुवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया।
 
मिशन के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद यात्रियों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर चुना गया है और उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है।

इसराइल और हमास के बीच पिछले 8 दिनों से जारी जंग में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हमास के निशाने पर तेल अवीव और किबुत्ज जैसे शहर है तो इसराइल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। उसने वहां बिजली, पानी और पेट्रोल की सप्लाय बंद कर दी है। इसराइली सेना गाजा में घुस गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लड़ने के लिए हनीमून, पढ़ाई तक छोड़ लौट रहे हैं इसराइली