Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन सिंधु : ईरान ने केवल भारत के लिए खोला एयरस्पेस, दिल्ली लौटे सैकड़ों भारतीय

Advertiesment
हमें फॉलो करें operation sindhu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 21 जून 2025 (08:13 IST)
Operation Sindhu : ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत को उस समय बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली जब ईरान ने केवल भारत के लिए अपना एयर स्पेस खोला। इसके बाद 290 भारतीय छात्रों के लेकर एक भारतीय विमान स्वदेश लौट आया। इसक बाद एक और उड़ान से भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
 
युद्ध ग्रस्त ईरान से लौटते ही कई भारतीय छात्र बेहद भावुक नजर आए। उनका कहना था कि वहां अभी जंग के हालात थे। हमें लग रहा था कि हम कैसे निकलेंगे, लेकिन भारत सरकार के हम शुक्रगुजार हैं। उन्होंने हमें बहुत अच्छे तरीके से निकाल लिया। मुश्किल समय में भारतीय दूतावास ने उनका पूरा साथ दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत देर रात तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से एक और उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। अब तक 517 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।
भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। ईरान ने भी भारत के निकासी प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। भारत लौटे विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं।
 
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर हस्तक्षेप व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। उन परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
 
विद्यार्थियों को पहले तेहरान से मशहद ले जाया गया और ईरानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों का समन्वय भारतीय अधिकारियों ने किया था।
edited by : Nrapenrda Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: देशभर में योग दिवस का उत्साह, विशाखापट्‍टनम में पीएम मोदी ने किया योग