Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Operation Sindhu : ईरान ने खोला एयरस्पेस, 1000 भारतीयों की वतन वापसी शुरू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Iran lifts airspace ban for Indians

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 20 जून 2025 (22:46 IST)
Israel-Iran war case : ईरान ने एक खास कदम उठाते हुए ईरानी शहर मशहद से लगभग 1000 भारतीय नागरिकों, जिनमें अधिकतर छात्र हैं, को निकालने के वास्ते 3 विशेष उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र प्रतिबंध हटा दिए हैं। ईरानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो भारतीयों को वापस लाने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक निकासी उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। ईरान की राजधानी पर इजराइली हमलों के बाद भारतीय नागरिकों को तेहरान से मशहद शहर ले जाया गया। निकासी उड़ानों का संचालन ईरानी एयरलाइन द्वारा किया जाएगा, जिसका प्रबंध भारत कर रहा है।
ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष से उत्पन्न अनिश्चित सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारत ने ईरान और इजराइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया। हुसैनी ने कहा, हम भारतीयों को अपना ही मानते हैं। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद है, लेकिन इस मुद्दे के कारण हम भारतीय नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए इसे खोलने की व्यवस्था कर रहे हैं।
हुसैनी ने कहा, तेहरान से कौम और फिर मशहद में स्थानांतरित किए गए लगभग 1000 भारतीयों को तीन विशेष उड़ानों के जरिए नई दिल्ली लाया जाएगा। उन्होंने कहा, पहली उड़ान आज (शुक्रवार) रात नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेगी और शनिवार को दो और उड़ानें आएंगी। ईरानी राजनयिक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में ऐसी और उड़ानों की व्यवस्था की जा सकती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हमारे पास अघोषित शक्तियां हैं, मुनीर ट्रंप की मुलाकात से भड़का Iran, पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी