चिदंबरम ने की एक सर्वदलीय शिष्टमंडल को जम्मू कश्मीर भेजने की वकालत

Webdunia
मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (18:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के विपक्षी दलों के एक शिष्टमंडल और प्रधानमंत्री के बीच हुई बैठक यदि नई सोच का पहला संकेत है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। चिदंबरम ने एक सर्वदलीय शिष्टमंडल घाटी में भेजने की भी वकालत की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री और जम्मू कश्मीर के विपक्षी दलों के बीच हुई बैठक यदि यह नए सिरे से सोचने का पहला संकेत है तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए। 
 
उन्होंने लिखा, अगला कदम एक सर्वदलीय शिष्टमंडल को जम्मू कश्मीर भेजने का होना चाहिए। कश्मीर घाटी की तनावपूर्ण स्थिति का एक स्थाई हल ढूंढने के लिए प्रधानमंत्री ने वार्ता का आह्वान किया था। कांग्रेस ने कल ही उनके इस आह्वान को हड़बड़ी में उठाया गया कदम बताकर खारिज किया था। कश्मीर घाटी में पिछले 45 दिन से तनाव है।
 
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा था, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के बोल बदलते रहते हैं। उन्होंने सर्वदलीय बैठक में क्या कहा, स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में क्या कहा..और आज वे वार्ता की बात कर रहे हैं। लेकिन वार्ता किसके साथ हो? ऐसा संदेह है कि ये सिर्फ शब्द हैं..प्रधानमंत्री के लिए महज भाषणबाजी। दुर्भाग्य से वे बिना सोचे-विचारे कदम उठा रहे हैं और हवा में तीर चला रहे हैं। मोदी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में आए विपक्षी दलों के एक संयुक्त शिष्टमंडल के साथ 75 मिनट तक बैठक की थी।
 
प्रधानमंत्री ने संविधान के दायरे में रहते हुए एक स्थाई और चिरकालिक हल ढूंढने के लिए वार्ता पर जोर दिया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से यह भी कहा कि वे जम्मू कश्मीर में समस्याओं का हल ढूंढने के लिए मिलजुलकर काम करें। (भाषा)  
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख