Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चिदंबरम का ट्वीट, राजद्रोह कानून पर केजरीवाल सरकार की समझ गलत

हमें फॉलो करें चिदंबरम का ट्वीट, राजद्रोह कानून पर केजरीवाल सरकार की समझ गलत
, शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (10:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कन्हैया कुमार एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए शनिवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजद्रोह कानून के बारे में दिल्ली सरकार की समझ गलत है।
चिदंबरम ने ट्वीट किया कि राजद्रोह कानून को लेकर दिल्ली सरकार की समझ केंद्र से कुछ कम गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने को पुरजोर तरीके से खारिज करता हूं।
दरअसल, दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और 2 अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी। पुलिस ने 2016 के इस मामले में कुमार के साथ ही जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
 
पुलिस ने कहा था कि आरोपियों ने 9 फरवरी 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला था और वहां कथित रूप से लगाए गए देशविरोधी नारों का समर्थन किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तालिबान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा अमेरिका, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान