Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

इस बीच दुनिया के कई देश भारत के साथ खड़े हैं। जानिए इन देशों के प्रमुखों ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर क्या कहा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (22:02 IST)
Pahalgam terrorist attack update : पाकिस्तान पर अंतिम प्रहार  का काउनडाउन शुरू हो चुका है। भारत अब पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को ढूंढकर खत्म करेगा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। पाकिस्तान से संचालित एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस बीच दुनिया के कई देश भारत के साथ खड़े हैं। जानिए इन देशों के प्रमुखों ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत पर क्या कहा। 
ALSO READ: Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने क्या कहा 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए क्योंकि इसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत पी. हरीश ने गुरुवार को कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत मंगलवार को हुए क्रूर आतंकवादी हमले में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करता है।’’
 
हरीश ने कहा कि मैं भारत के उन मित्रों और साझेदारों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संवेदना व्यक्त की, इस कठिन समय में हमारे साथ एकजुटता दिखाई और आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की। संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को आम नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे आतंकी कृत्य की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए, जिसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।’’
 
दूसरे देश के नेता क्या बोले 
नेतन्याहू बोले- मेरे दोस्त मोदी, मैं बहुत दुखी
इजराइली PM नेतन्याहू ने X पर लिखा- मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।
 
आतंक के खिलाफ अमेरिका का साथ 
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात।
ALSO READ: Pahalgam terrorist attack : रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत
क्या बोला पड़ोसी देश नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है।
 
क्राउन प्रिंस सलमान बोले- भारत के साथ खड़ा है सऊदी अरब
क्राउन प्रिंस सलमान ने ने भी कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि सऊदी अरब भारत के साथ खड़ा है और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद करेगा।
पुतिन बोले- मिलेगी सख्त सजा
राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम हमले के अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी। हम भारत के साथ हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। हम सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
 
क्या बोले इमैनुएल मैक्रो 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा- भारत में एक जघन्य हमला हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई है। हम पीड़ित परिवारों के दुख को समझते हैं और उनके लिए अपनी संवेदना जाहिर करते हैं।
 
योरपीय यूनियन ने की निंदा
यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी आतंकी हमले की निंदा की है और कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आज शोक में डूबे हर भारतीय के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। फिर भी मैं जानती हूं कि भारत की भावना अटूट है। आप इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप आपके साथ खड़ा रहेगा।
क्या बोलीं जॉर्जिया मिलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने कहा कि आज भारत में हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली पीड़ित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के लिए अपनी संवेदना जाहिर करता है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
< > Pahalgam terrorist attack< >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

Mumbai Attack : आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अदालत ने खारिज की याचिका

BSF के जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, आंखों पर पट्‌टी बांध फोटो जारी, गलती से पार कर दी सीमा, भारत ने दी हिदायत

Pahalgam Attack : पाकिस्तान को अब दिन में दिखेंगे तारे, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

उत्तराखंड में शुरू होगा यज्ञ, कर्मकांड और वेद में सर्टिफिकेट कोर्स

अगला लेख