पाक सेना की LOC, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (10:59 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा छह बजे पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करोल मतराई इलाके में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की।
 
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार देर रात करीब एक बजे गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। यह गोलीबारी एवं गोलाबारी साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक जारी रही।
 
पाकिस्तान की ओर से इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के पास गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 10 जून तक 2,027 बार संघर्ष विराम का उल्लंगन किया गया। राजौरी और पुंछ में इस माह पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: यूपी, पंजाब और राजस्थान में हीटवेव का खतरा, दिल्ली भी तपेगा

वक्फ बिल पर जेडीयू में बवाल, 2 नेताओं ने छोड़ा नीतीश का साथ

फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मिस्टर भारत के नाम से थे मशहूर

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल

LIVE : फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख