पाक ने की भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (14:41 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर  शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने कहा, सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में उरी क्षेत्र के कमलकोटे सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जो अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी बलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी बलों ने दो दिन में जिले में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी, जिसमें 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी तथा एक युवती घायल हो गई थी। पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई थी।
उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिरा था। इस घटना में 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में चार मकान तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली थी और कई अन्य लोग उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

अगला लेख