राजनाथ ने पर्रिकर, एनएसए के साथ भारत-पाक सीमा की स्थिति की समीक्षा की

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2016 (23:00 IST)
नई दिल्ली। सीमा पर गोलीबारी के बढ़ने के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत पाक सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में आठ नागरिक मारे गए हैं और 22 लोग घायल हुए है। भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक भी मारे गए हैं।
 अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सेना प्रमुाख जनरल दलबीर सिंह सुहाग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को पाकिस्तानी बलों की ओर से होने वाली गोलीबारी का जवाब देने के लिए उठाये गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार बम दागे जाने की घटनाओं में आठ नागरिकों की मौत हो गयी और 22 अन्य लोग घायल हो गये हैं। भारतीय सेना ने भी कड़ी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
 
आज तड़के से ही पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी बस्तियों और सैन्य चौकियों तथा नियंत्रण रेखा पर सांबा, जम्मू, पुंछ और राजौर जिलों में मोर्टार बम दागे। सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 120 एवं 82 एमएम के मोर्टार बम जैसे भारी कैलिबर हथियारों का इस्तेमाल किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख