भारत में आतंकवाद को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की 'नई चाल'

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (13:04 IST)
नई दिल्ली। चारों तरफ मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने लिए अब नकली नोटों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान बड़े स्तर पर नकली भारतीय मुद्रा छाप रहा है। हालांकि इससे पहले भी पाक इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहा है। 
 
नोटबंदी के बाद नकली नोटों पर कुछ हद तक अंकुश लग गया था, लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली नोटों की छपाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अच्छी गुणवत्ता वाले नकली नोट बड़े पैमाने पर भारत भेजे जा रहे हैं। इन नोटों को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों तक भी पहुंचाया जा रहा है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान कूटनीतिक मार्गों का दुरुपयोग करते हुए नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते नकली नोट भारत भेजने की साजिश रच रहा है। मई 2019 में काठमांडू हवाई अड्‍डे से 3 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किए गए थे, जिनके पास से करीब 76 मिलियन नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। 
 
गत माह 22 सितंबर को पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के व्यक्ति से 10 रुपए के नकली भारतीय नोट बरामद हुए थे। इसके पास से 5 एके 47 राइफल्स, 5 सैटेलाइट फोन, पिस्टल, 9 हैंड ग्रेनेड, दो वायरलैस सैट समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। 
 
पंजाब की घटना के 33 दिन बाद यानी 25 सितंबर को बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में करीब 50 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे।   
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

अगला लेख