जेटली का बड़ा बयान- झूठ बोल रहा है पाक, सेना पर भरोसा रखें...

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (08:20 IST)
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के इस दावे का खारिज किया कि उसकी सेना नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों के सिर काटने की घटना में शामिल नहीं है। भारत ने कहा कि बर्बर कृत्य से इंकार में कोई विश्वसनीयता नहीं है।
 
रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को पाकिस्तान की कार्रवाई पर भारत द्वारा संभावित जवाब से जुड़े सवाल के उत्तर में कहा, 'अपनी सेना पर भरोसा रखिए।' उन्होंने कहा कि दो सैनिकों का हत्या करने और उनके सिर काटने वालों को बचाने के लिए बचाव गोलीबारी की गई और पाकिस्तान ने हमलावरों को भागने में मदद की।
 
ALSO READ: भारतीय सैनिकों की हत्या में पाकिस्तान का हाथ, मिले सबूत
उन्होंने कहा, 'इंकार में कोई विश्वसनीयता नहीं है क्योंकि सारी परिस्थितियां साफ तौर पर बताती हैं कि पहले हमारे दो सैनिकों की हत्या और फिर उनके सिर काटने का बर्बर कृत्य (पाकिस्तानी) सेना की सक्रिय भागेदारी के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य सेना के संरक्षण, भागीदारी या वास्तविकता की संलिप्तता के बिना नहीं किया जा सकता। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख