Publish Date: Wed, 30 Oct 2019 (12:24 IST)
Updated Date: Wed, 30 Oct 2019 (12:41 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी मंगलवार रात से चल रही है। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने गोलीबारी की है, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। हालांकि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी की, हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। पाक सेना पिछले काफी समय से इस गोलाबारी की आड़ में आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही है, जिसे सीमा पर तैनात जवान सफल नहीं होने दे रहे हैं।
webdunia
Publish Date: Wed, 30 Oct 2019 (12:24 IST)
Updated Date: Wed, 30 Oct 2019 (12:41 IST)