Biodata Maker

दिल्‍ली में जहरीली गैस फैलने से दहशत, अफरा-तफरी मची, लोग दहशत में घर के बाहर निकले

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (09:51 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली के आरके पुरम के एकता विहार में बीती रात लोग उस समय दहशत में आ गए, जब किसी ने यह अफवाह फैला दी कि बगल के सीआरपीएफ या एनएसजी कैम्प से जहरीली गैस छोड़ी गई है। इस अफवाह के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की आंखों में जलन होने लगी थी। यही नहीं, लोग अपने-अपने घरों से बदहवास होकर बाहर सड़कों पर आकर खड़े हो गए। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।
 
वहीं, सूचना मिलने पर कई समाजसेवी घटना स्‍थल पर पहुंचे और लोगों को मास्क दिए ताकि जहरीली गैस से लोगों को सांस लेने में दिक्कत न हो। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय थाने के एसएचओ अपने दल बल के साथ पहुंच गए। कोई हादसा ना हो इसके लिए 2 फायर की गाड़ियां और लगभग 6 एम्बुलेंस भी पहुंच गई, वहीं डीडीएमए की टीम भी घटना स्‍थल पर पहुंची थी।
 
दिल्‍ली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कहा कि एकता विहार क्षेत्र में न किसी गैस सिलेंडर में आग लगी और न ही कहीं से धुआं ही निकला है। पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है कि आखिर ये गैस लीक कहां से हुई है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख