मानसून सत्र में संसद ठप, मात्र 18 घंटे हुआ काम, 133 करोड़ से ज्यादा बर्बाद

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (09:34 IST)
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के गतिरोध की वजह से संसद का मानसून सत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहले 2 हफ्तों में संसद के बाधित होने की वजह से जनता के 133 करोड़ से ज्यादा रुपए बर्बाद हुए।
 
अब तक संसद ने संभावित 107 घंटों में से केवल 18 घंटे काम हुआ है। इस प्रकार करीब 89 घंटे बर्बाद हो गए। इसका मतलब है कि करदाताओं का कुल 133 करोड़ रुपए बर्बाद हो गए।
 
मानसून सत्र में विपक्षी दलों के लगातार हंगामे के चलते राज्य सभा के 50 में से 40 घंटे बेकार हो गए और केवल 10 घंटे ही काम हो सका। गतिरोध की वजह से लोकसभा में केवल 7 घंटे ही काम हो सका। 
 
राज्यसभा की कार्यवाही पहले दो सप्ताहों में तय समय का सिर्फ करीब 21.60 प्रतिशत ही चल सकी और दूसरे सप्ताह में यह आंकड़ा 13.70 प्रतिशत का रहा। कुल 50 कार्य घंटों में से 39 घंटे 52 मिनट हंगामे की भेंट चढ़ गए।
 
पहले दो सप्ताहों में नौ बैठकों के दौरान उच्च सदन में केवल एक घंटे 38 मिनट का प्रश्नकाल ही हो सका। चार विधेयकों को पारित करने के लिए केवल एक घंटे 24 मिनट का विधायी कार्य हो सका। हंगामे के चलते सदन में केवल एक मिनट का शून्यकाल हुआ और चार मिनट का विशेष उल्लेख।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ट्रंप प्रशासन ने 10 राज्यों में आव्रजन अदालतों के 17 न्यायाधीशों को किया बर्खास्त, जानिए क्या है कारण

राहुल गांधी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से की बात, बोले उनकी आवाज में बेटी का दर्द

फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त

LIVE : फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार

अगला लेख