पूर्वोत्तर में जीत के बाद संसद में मोदी का जोरदार स्वागत‍

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (16:59 IST)
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के 3 राज्यों खासकर त्रिपुरा में भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित भाजपा सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा के भीतर और संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया।
 
 
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जब लोकसभा में पहुंचे तो भाजपा के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। पार्टी के कई सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गए।
 
इससे पहले जब प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंचे तो संसद भवन परिसर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने उनको पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा के सदस्य 'जीत हमारी जारी है, अब कर्नाटक की बारी है' के नारे लगा रहे थे।
 
हाल ही में पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में उसने सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिलकर 60 सदस्यीय विधानसभा में 43 सीटें जीती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख