पर्रिकर आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट की शरण में

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2017 (07:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रूख किया। पर्रिकर आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
 
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे एस खेहर के आवास पर सोमवार शाम याचिका दायर की गई और न्यायमूर्ति खेहर ने मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई। इस सिलसिले में विशेष पीठ का गठन किया गया है क्योंकि शीर्ष अदालत होली पर एक सप्ताह के अवकाश पर है।
 
गोवा कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कवलेकर की ओर से दायर इस याचिका में मांग की गई है कि पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रोक लगाई जाए। याचिका में मांग की गई है कि पर्रिकर को मुख्यमंत्री नियुक्त करने के राज्यपाल के फैसले को रद्द किया जाए।
 
वकील देवदत्त कामथ की ओर से दायर याचिका पर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी दलील पेश कर सकते हैं। इसमें केंद्र और गोवा को पक्षकार बनाया गया है।

पर्रिकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और 14 मार्च की शाम 5 बजकर 15 मिनट पर वे एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं।  पर्रिकर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंप दिया, जिसे उन्होंने राष्ट्रपति को भेज दिया। राष्ट्रपति ने पर्रिकर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली को फिलहाल रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पर्रिकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और 14 मार्च की शाम 5 बजकर 15 मिनट पर वे एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं।  पर्रिकर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंप दिया, जिसे उन्होंने राष्ट्रपति को भेज दिया। राष्ट्रपति ने पर्रिकर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली को फिलहाल रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।   
 
विधानसभा चुनाव में गोवा में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। रविवार को जब पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का ऐलान हुआ, तब गोवा विधानसभा चुनाव में 40 सीटों में से केवल 13 सीटें ही जीत पाई। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) 3, गोवा फारवर्ड को 3, निर्दलीय को 3 और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को गोवा विधानसभा चुनाव में 1 सीट मिली है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

सोशल मीडिया से क्यों नाराज हैं CM योगी, क्या है कांवड़ियों से कनेक्शन?

अब दिल्ली के बाद बेंगलुरु के स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई

राम मंदिर की प्रतिकृति देख खुश हुए पीएम मोदी, जानिए क्या बोले?

अगला लेख