Indigo की दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान के यात्री दिनभर रहे परेशान

Webdunia
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (01:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की एक उड़ान के यात्री दिनभर परेशान रहे। उड़ान में पहले विलंब हुआ, फिर उड़ान भरने के कुछ समय बाद यह वापस राष्ट्रीय राजधानी लौट आई और बाद में रद्द कर दी गई।

उड़ान संख्या 6ई 291 पर सवार यात्रियों के अनुसार, उड़ान सुबह 8.20 बजे तय थी लेकिन इसमें विलंब हो गया और इसने दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरी। विमान में लगभग 180 लोग सवार थे। विमान कुछ समय तक लेह के ऊपर मंडराया लेकिन उतरा नहीं और वापस दिल्ली हवाई अड्डे लौट आया।

एक यात्री अमरेश कुमार ने बताया कि पहले तो पायलट ने यात्रियों को बताया कि विमान चंडीगढ़ में उतरेगा लेकिन बाद में यह दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया। यात्री ने यह भी बताया कि इंडिगो के अधिकारियों ने बताया है कि लेह के लिए अगली उड़ान 18 फरवरी के बाद ही उपलब्ध होगी।

इसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने हवाई अड्डे के टर्मिनल1 पर प्रदर्शन किया। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, दिल्ली से लेह जाने वाली इंडिगो उड़ान 6ई 291 में खराब मौसम के कारण विलंब हुआ था। यात्रियों को हुई परेशानी का हमें खेद है। प्रवक्ता ने हालांकि उड़ान रद्द होने का जिक्र नहीं किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

SpiceJet का कर्मचारी बोला- सैन्य अधिकारी ने घूंसे और थप्पड़ मारे, मैं तो बस अपना...

भाजपा विधायकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, AAP ने 'संघर्षविराम' के समय पर सवाल उठाए

Delhi : डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी का भारत ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

UP : क्रेन का हुक टूटा, 30 फुट ऊंचाई से गिरा बिजली कर्मचारी, दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो आया सामने

Trump Tariff : डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

अगला लेख