जेट एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के नाक-कान से बहने लगा खून, मचा हड़कंप

Webdunia
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (09:59 IST)
मुंबई से जयपुर की जेट एयरवेज की फ्लाइट में चालक की गलती से हवा का दबाव कम हो गया। पायलट की इस गलती से यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-697 में उस समय 166 यात्री तथा चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इस मामले की रिपोर्ट नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दे दी गई है तथा जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
 
 
विमान में सवार 30 यात्रियों की नाक और कान से खून निकलने लगा। कई यात्रियों को सिरदर्द की शिकायत भी होने लगी। आनन-फानन में विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों का इसी एयरपोर्ट पर इलाज किया जा रहा है।
 
खबरों के अनुसार जेट एयरवेज के विमान ने गुरुवार की सुबह मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान का पायलट हवा का दबाव कम करने का वाला स्‍विच ऑन करना ही भूल गया। विमान जैसे ही हवा में पहुंचा, वैसे ही विमान में सवार यात्रियों को परेशानी होने लगी। पहले तो लोगों ने सिरदर्द होने की शिकायत की, कुछ ही देर में करीब 30 यात्रियों की नाक और कान से खून निकलने लगा।
 
खबरों के मुताबिक जिस समय विमान ने उड़ान भरी थी, उस वक्‍त विमान में 166 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की तबीयत बिगड़ती देख विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। सभी यात्रियों का इलाज मुंबई एयरपोर्ट पर ही किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख