खुशखबरी! ट्रेन के इकोनॉमी AC क्लास में सफर कर सकेंगे यात्री

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (18:35 IST)
नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कम किराए में एसी कोच के सफर का मजा देने की तैयारी कर ली है। एसी थ्री टायर इकोनॉमी क्लास का किराया लगभग तय हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

थ्री-टियर इकोनॉमी क्लास कोच को दुनिया में सबसे सस्ते और सर्वोत्तम एसी यात्रा का पर्याय बताया जा रहा है। सामान्य एसी-3 टायर की तुलना में यह 8 फीसदी सस्‍ता होगा। साथ ही यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी। यात्रियों को अगले महीने से इन डिब्बों में सफर करने का मजा मिल सकता है। रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त वाजपेयी ने यह जानकारी दी है।
ALSO READ: चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य से अमेरिकी जहाजों के गुजरने पर जताया विरोध
उत्पादन में तेजी आने पर इन नए डिब्बों को विभिन्न मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में जोड़ा जाएगा। नए कोच में सफर की सुविधा यात्रियों को अगले महीने से मिल सकती है। नए इकोनॉमी एसी थ्री टियर कोच में बर्थ का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर यात्रा के बेस फेयर का 2.4 गुना भुगतान करना होगा।
ALSO READ: तालिबान के साथ JeM रच रहा है भारत में आतंक फैलाने की साजिश, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना
300 किलोमीटर तक की यात्रा का बेस फेयर यानी मूल किराया 440 रुपए होगा और दूरी बढ़ने पर यह बढ़ जाएगा, जबकि 4951-5000 किलोमीटर की अधिकतम दूरी के स्लैब का बेस फेयर 3065 रुपए होगा। इन कोचों में सामान्य एसी 3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता होगा। इकोनॉमी एसी कोच में बर्थ की संख्या अधिक है। सामान्य एसी 3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि इसमें 11 अधिक यानी 83 बर्थ होंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख